एटा के कसौलिया गांव में रास्ते से हथठेला हटाने को लेकर दो सगे भाइयों के परिवारों में विवाद इतना बढ़ गया कि लाठी-डंडे, तलवार और कुल्हाड़ी तक चल गई। हिंसक झड़प में दोनों पक्षों के करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए, जबकि पुलिस ने गांव में शांति व्यवस्था कायम कर जांच शुरू कर दी है।