एटा के जलेसर-अवागढ़ रोड स्थित ग्राम चंदा बृजपुर में सोमवार को बिजली विभाग की लापरवाही किसान पर भारी पड़ गई। खेत के ऊपर से गुजर रही 33 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन में हुए शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी से खड़ी गेहूं की फसल में भीषण आग लग गई। अग्निकांड में दो किसानों की करीब 10 बीघा फसल जलकर खाक हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर तत्काल फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग को आसपास के अन्य खेतों में फैलने से रोका।