स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान के तहत शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रामपुर कारखाना और बैतालपुर ब्लॉक का दौरा किया। उन्होंने बैतालपुर ब्लॉक में कुष्ठ मरीजों का शारीरिक परीक्षण किया और उन्हें जरूरी चिकित्सीय परामर्श दिए। टीम ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में छात्राओं और शिक्षिकाओं को कुष्ठ रोग के प्रति जागरूक करते हुए समाज से भ्रांतियां मिटाने की अपील की।