फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर की नहीं हुई सफाई, कैसे होगी सिंचाई, VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 14 Jul 2025 06:32 PM IST

धानापुर के रायपुर स्थित नगवा पंप कैनाल से निकलने वाली नहर की सफाई नहीं होने से सिंचाई के लिए किसान चिंतित दिखाई दे रहे हैं। धान को नर्सरी बिल्कुल तैयार है रोपाई का कार्य शुरू होने वाला है। सिंचाई विभाग के लापरवाही का आलम यह है कि अभी तक नहर की सफाई नहीं हुई है। कुछ जगहों पर सिर्फ घास छील कर खानापूर्ति किया गया है। नागवा पम्प कैनाल से लगभग 8 किलोमीटर नहर का जाल फैला है लेकिन कभी भी तेल तक पानी नहीं पहुंचा है। कहीं कहीं तो नहर का नामो निशान ही समाप्त हो गया है। किसान जितेन्द्र यादव,राजेंद्र दुबे, रामधनी यादव, जयप्रकाश यादव, गुलजार यादव,सुभाष यादव,शाहनवाज खान का कहना है कि नहर का पानी कुछ दूरी तक ही सिमट कर रह जाता है। नरौली पुलिया नहर का नजारा देखने लायक है देखने पर यह मालूम पड़ता है कि वर्षों पहले नहर की सफाई की हुई है। जबकि हर साल सफाई के नाम पर सरकारी पैसे का बंदरबाट होता है। किसानो ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट करते हुए तेल तक पानी पहुंचाने के लिए विभाग को आदेशित करें और नहर की सफाई कराया जाय।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें