फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणित और कुर्सी दौड़ में अंकुश और छूकर पहचानों प्रतियोगिता में चंदन प्रथम; VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 03 Dec 2025 07:14 PM IST

अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर बुधवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय चंदौली सदर परिसर में समेकित खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिले भर से पहुंचे दिव्यांग बच्चों ने उत्साहपूर्वक अलग-अलग प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। गणित और कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में अंकुश राज ने और छूकर पहचानो प्रतियोगिता में चंदन ने प्रथम स्थान हासिल किया। कार्यक्रम में सुलेख, विषय आधारित चित्रकला, कुर्सी दौड़, गणित दौड़, रस्साकसी, छूकर पहचानो (दृष्टिबाधित बच्चों के लिए), गायन-नृत्य और दौड़ जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इसके अलावा स्थानीय स्तर पर प्रचलित पारंपरिक खेल भी शामिल किए गए। जनपद स्तरीय आयोजन से पूर्व 25 नवंबर से 02 दिसंबर तक तहसील स्तर पर भी प्रतियोगिताएं कराई गई थीं। सुलेख प्रतियोगिता में राधा यादव (प्रथम), अर्पिता (द्वितीय), ज्योति (तृतीय), गणित दौड़ में अंकुश राज (प्रथम), खुशी (द्वितीय), वंदना (तृतीय), चित्रकला प्रतियोगिता में वंदना (प्रथम), नवीन दयाल (द्वितीय), अर्पिता (तृतीय), छूकर पहचानो में चंदन (प्रथम), रमजान अली (द्वितीय), अभिषेक तिवारी (तृतीय), कुर्सी दौड़ (बालक वर्ग) में अंकुश राज (प्रथम), अरुण कुमार (द्वितीय), नवीन पाल (तृतीय), कुर्सी दौड़ (बालिका वर्ग) में राधा यादव (प्रथम), अलका (द्वितीय), अर्पिता (तृतीय), रस्साकसी (बालक वर्ग टीम) में शुभम, अर्पित, इरफान, अंकुश राज, अंकित कुमार, अरुण, आशीष कुमार, आदित्य पाल, देव कुमार गौतम, अनुराग और रस्साकसी (बालिका वर्ग टीम) दीपिका यादव, खुशी, आयुषी, अलका रानी, इन्द्रावती, काजल, अंशिका यादव, सोनी, अर्पिता, राधा यादव ने बाजी मारी। कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों द्वारा अलग-अलग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्हें उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। आयोजन में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार, खंड विकास अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, जिला समन्वयक, विशेष शिक्षक और विभिन्न ब्लॉकों से आए अभिभावक-शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विद्याधर मिश्रा ने किया जबकि संयोजन प्रभारी जिला समन्वयक समेकित शिक्षा अमिता श्रीवास्तव द्वारा किया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें