फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक निधि से बनी 100 मीटर सीसी रोड, ग्रामीणों की राह हुई आसान; VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 08 Feb 2026 07:03 PM IST

सकलडीहा विधानसभा क्षेत्र के नाथूपुर टांडा कला गांव में लंबे समय से बदहाल रास्ते की समस्या अब दूर हो गई है। विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव ने अपनी विधायक निधि (वित्तीय वर्ष 2025-26) से गांव में 100 मीटर सीसी रोड का निर्माण कराकर ग्रामीणों को बड़ी राहत दी है। पूर्व प्रधान पति राजीव सिंह मुन्ना के विशेष आग्रह और प्रस्ताव पर हुई कार्यवाही।बता दें कि उक्त मार्ग पूर्व में पूरी तरह जर्जर हो चुका था। खड़ंजा उखड़ जाने के कारण बरसात के दिनों में यहाँ चलना दूभर हो जाता था। ग्रामीणों को होने वाली इस समस्या को देखते हुए पूर्व प्रधान पति राजीव सिंह मुन्ना ने विधायक को पत्र लिखकर सड़क निर्माण की मांग की थी। विधायक ने तत्काल संज्ञान लेते हुए 6 लाख धनराशि स्वीकृत की, जिसके बाद अब सीसी रोड बनकर तैयार है।सड़क बनने से अब ग्रामीणों का आवागमन सुगम हो गया है। इस विकास कार्य पर खुशी जताते हुए गांव के लोगों ने क्षेत्रीय विधायक प्रभु नारायण यादव और राजीव सिंह मुन्ना के प्रति आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग के बनने से अब बरसात में जलभराव और गंदगी की समस्या से स्थाई छुटकारा मिल गया है। इस संबंध में सकलडीहा विधायक प्रभु है नारायण यादव ने बताया कि खरंजा सड़क उखड़ गई थी ग्रामीणों को आने-जाने में तकलीफ हो रहा था राजीव सिंह मुन्ना ने संज्ञान में दिया जिससे निधि से 6 लाख की बजट से 100 मी सीसी रोड का कार्य पूर्ण कराया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें