फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं-दिल्ली हाईवे पर चलती कार में लगी आग, बाल-बाल बचा चालक

मुकेश कुमार Updated Tue, 25 Nov 2025 03:56 PM IST

बदायूं में सोमवार की सुबह बदायूं-दिल्ली हाईवे पर चलती कार में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि चालक कार रोककर तुरंत बाहर निकल गया। सूचना पर पुलिस व दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। जब तक आग पर काबू पाया जा सका, तब तक कार पूरी तरह से जल चुकी थी। इस दौरान हाईवे पर दोनों ओर जाम के हालात बन गए। आग बुझने के बाद कार को सड़क से हटाया गया। तब कहीं जाम खुल सका। हादसा संभल के जुनावई थाना क्षेत्र में हुआ है, जो बदायूं की सीमा के पास ही है। जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव दांदरा निवासी विजय सिंह कार से दिल्ली से अपने गांव लौट रहे थे। उन्होंने करीब छह माह पहले ही नई कार खरीदी थी। वह कार लेकर संभल और बदायूं जिले की सीमा पर पहुंचे थे। तभी अचानक उन्हें अपनी कार से धुआं उठता दिखा। उन्होंने कार रोकी और उसे चेक किया कि तभी उससे आग की लपटें उठने लगीं। यह देखकर वह दूर भाग खड़े हुए। उनकी आंखों के सामने ही कार आग का गोला बन गई। गनीमत रही कि वह तुरंत कार से उतर गए नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना पर नजदीकी थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड पहुंच गई। उसके बाद कार में लगी आग बुझाई गई। विजय सिंह ने बताया कि कार में आग कैसे लगी, इसका पता नहीं चला है लेकिन कार में चलते समय आग लगी थी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें