गांव जालपुर निवासी अभिनव के भाई की बरात जीतपुर खास गई थी। अभिनव ने चढ़त के लिए नांगल निवासी नकुल कुमार का डीजे बुक किया था। चढ़त के दौरान करीब पांच बजे बरातियों ने गाना बजाने को लेकर कहासुनी होने पर डीजे वालों को जमकर पीटा। डीजे वाले नकुल के सिर में चोटें आईं। नकुल की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने अवनीश को हिरासत में ले लिया, जबकि नितिन की तलाश जारी है।