फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही में हुआ अपराजिता कार्यक्रम, जिला ताइंक्वाइंडो संघ के सचिव ने दिया प्रशिक्षण, छात्राओं ने सीखा आत्मरक्षा का गुर

नितीश कुमार पांडेय Updated Sat, 10 May 2025 08:39 PM IST

हमें अपने अधिकारों के बारे में जानना चाहिए, तब ही हम अपनी बात को प्रमुखता से रख सकेंगे। लड़कियां आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। हालांकि चुनौतियां बढ़ी है। इन चुनौतियों से निपट कर ही हम अपनी मंजिल को पा सकते हैं। यह बातें अमर उजाला के अपराजिता मुहीम के तहत ज्ञानदेवी बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर में महिला थाना प्रभारी सीमा सिंह ने कही। छात्राओं को जिला ताइक्वाइंडो एसोसिएशन के सचिव सत्यम शुक्ला की टीम ने आत्मरक्षा के गुर सिखाए। महिला थाना प्रभारी सीमा सिंह ने कहा कि हमें वर्तमान दौर में काफी सतर्कता के साथ सोशल मीडिया का इस्तेमाल करना चाहिए। सोशल मीडिया के बढ़ते प्रयोग से साइबर क्राइम के मामले में बढ़े हैं। इसलिए छात्राओं को खासतौर से इससे सतर्क रहना चाहिए। उन्होंने महिला संबंधी कानूनों की जानकारी दी। बताया कि अगर कहीं भी आपको कोई छेड़ने का प्रयास करता है तो आप तत्काल पुलिस की डायल 112 व 1090 की मदद ले सकते हैं। ताइंक्वाइंडो एसोसिएशन के सचिव सत्यम ने बताया कि आत्मरक्षा प्रशिक्षण इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि अगर हम खुद सक्षम रहेंगे तो किसी भी परिस्थितियों से निपटने में काबिल हो सकेंगे। उनकी टीम में नीलेश कुमार, रोहित बिंद, प्रभुदयाल, खुशी माली और मानसी कौशल ने छात्राओं को अलग-अलग टिप्स दिए और बताया कि किस तरह से आप शोहदों से अपनी सुरक्षा कर सकती हैं। प्रधानाचार्य डॉ. सुची तिवारी ने छात्राओं को बताएं गए टिप्स का अभ्यास करने की नसीहत दी। वहीं सभी का आभार जताया। इस दौरान कुल 150 छात्राएं उपस्थित रही।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें