फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही में हत्या से फैली सनसनी, चचेरे देवर ने भाभी को मारा, आरोपी गिरफ्तार

नितीश कुमार पांडेय Updated Sun, 11 May 2025 07:44 PM IST

गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के डेरवां गांव के पास शनिवार की रात चचेरे देवर ने पड़ोस की भाभी पार्वती देवी (40) निवासी जगन्नाथपुर की गला रेत कर हत्या कर दी। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कर आरोपी देवर जैकी उर्फ राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया। वहीं दूसरी ओर रविवार को महिला की बेटी की शादी सादगी पूर्वक कराई गई। जगन्नाथपुर गांव निवासी पार्वती देवी के पति अनिल कुमार की चार साल पूर्व सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। तीन बेटों और तीन बेटियों के भरण पोषण के लिए वह पड़ोस के देवर के साथ सूरत में रहकर एक कंपनी में काम करती। इस दौरान दोनों में नजदीकी भी बढ़ गई। कुछ महीने से दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद उसका देवर जैकी उर्फ रामनरेश मुंबई चला गया। महिला अपनी बेटी अर्चना की शादी प्रयागराज में तय किया। शनिवार शाम को ससुर ज्ञान चंद्र के साथ गोपीगंज बाजार सामान खरीदने के लिए गई। जहां रात करीब नौ बजे खरीदारी के बाद उसका ससुर बाइक से घर चला आया। वह आटो में सामान आदि लेकर आ रही थी। अभी वह रास्ते में डेरवां गांव के मुंबा देवी मंदिर के पास पहुंची थी कि पहले से ही घात लगाए देवर ने धारदार हथियार से महिला के गले पर वार कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस उसे सीएचसी गोपीगंज लेकर गई। जहां हालत चिंताजनक होने पर चिकित्सकों ने बीएचयू रेफर कर दिया। जहां उसकी मौत हो गई। मृतका की बेटी अर्चना की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी देवर जैकी उर्फ राजकुमार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। पोस्टमार्टम के बाद रविवार को उसका शव आया तो परिजन एवं रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। उसका अंतिम संस्कार करने के बाद सादगी पूर्वक बेटी की शादी कराई गई। कोतवाली प्रभारी आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि बेटी की तहरीर पर आरोपी जैकी पर केस दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें