दिल्ली में लाल किले के पास कार में धमाके के बाद जिले में अलर्ट जारी कर दिया गया है। खासकर रेलवे स्टेशन व प्रमुख चौराहे-तिराहों पर सघन जांच की जा रही है। जीआरपी ने भदोही व ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक और दो पर सघन जांच अभियान चलाया। जांच अभियान के दौरान जीआरपी पुलिस टीम ने ट्रेन के बोगियों की चेकिंग की। वहीं रेलवे स्टेशन से परिसर में लोगों से पूछताछ की। जीआरपी ने लोगों के सामानों की चेकिंग भी की। रेलवे स्टेशन परिसर पर यात्रियों से और यात्रा कर रहे लोगों के सामानों की जांच की। जीआरपी प्रभारी प्रमोद कुमार यादव, हेड कांस्टेबल रामदुलार राय, ज्ञानदीप सिंह, अवनींद्र सिंह शामिल रहे। इसके अलावा पुलिस टीम ने एसपी अभिमन्यु मांगलिक के निर्देश पर जिले भर में पुलिस टीम के साथ गश्त कर जांच पड़ताल की गई। पुलिस की टीम ने होटल, ढाबों, रेलवे स्टेशन बस स्टैण्ड, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, प्रमुख मार्गों, चौराहों, बाजारों व भीड़-भाड़ वाले स्थानों आदि पर भ्रमण कर संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु व वाहनों की सघन चेकिंग की।