{"_id":"6911bde948320e030501f103","slug":"farmers-are-not-being-heard-at-the-paddy-procurement-center-in-lakhimpur-kheri-2025-11-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri: धान खरीद केंद्र पर नहीं हो रही किसानों की सुनवाई, गेट बंद... ट्रॉलियां बाहर खड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri: धान खरीद केंद्र पर नहीं हो रही किसानों की सुनवाई, गेट बंद... ट्रॉलियां बाहर खड़ी
लखीमपुर खीरी के बी-पैक्स धौरहरा सहकारी साधन समिति पर किसानों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। एक सप्ताह से लगातार केंद्र का चक्कर लगा रहे किसानों का धान अब तक नहीं तौला जा सका है। किसानों की ट्रालियां गेट के बाहर खड़ी हैं। कर्मचारियों ने गेट बंद कर रखे हैं।
धौरहरा तहसील क्षेत्र में धान खरीद का बुरा हाल है। कफारा गांव के किसान सुखदेव सिंह, मलकीत सिंह, जगीर सिंह, रमेश गुप्ता, बलजीत सिंह आदि किसानों ने बताया कि बीते शुक्रवार को धान लेकर पहुंचे किसानों की ट्रॉलियां केंद्र से वापस कर दी गई थीं। सोमवार को किसान दोबारा धान बेचने समिति पहुंचे, लेकिन इस बार भी खरीद नहीं हुई।
किसानों का आरोप है कि केंद्र प्रभारी लल्लन खान लगातार अनुपस्थित रहते हैं, जिससे धान खरीद से मना कर दिया जाता है। किसानों का आरोप है कि कई दिनों से अपने धान की बिक्री के लिए केंद्र पर आ रहे हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। ट्रॉलियों में भरा धान अब खराब होने की कगार पर है।
किसानों ने जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल सहित एसडीएम धौरहरा शशिकांत मणि से जल्द व्यवस्था दुरुस्त करने और केंद्र प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सचिव का कहना है कि जो किसान धान लेकर आये हैं, वह पहले भी तुलवा चुके हैं। दो दिन पहले केंद्र प्रभारी दुर्घटना में घायल हुए हैं। उनका इलाज चल रहा है।
एसडीएम धौरहरा शशिकांत मणि ने बताया कि शिकायत मिली है। मौके पर जाकर जांच करेंगे। यदि किसान का धान है तो हर हाल में तोला जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।