फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को बेहतर सुविधा दें, समय से कराएं भुगतान; VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 10 Nov 2025 09:54 PM IST

मंडलायुक्त राजेश प्रकाश ने सोमवार को गोपीगंज मंडी स्थित तीन क्रय केंद्रो का निरीक्षण किया। इससे कर्मचारियों में खलबली मच गई। कमिश्नर ने धान बेचने आए किसानों से संवाद किया और मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जाना। क्रय केंद्र प्रभारी को निर्देश दिया कि शासन से तय नीति के आधार पर ही खरीद की जाए। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। क्रय केंद्र प्रभारी आरती शुक्ला ने बताया कि केंद्र पर 16 हजार क्विंटल खरीद का लक्ष्य है। इसमें 84 क्विंटल की खरीद हो गई है। कंसापुर के किसान रमाशंकर यादव धान बेचने के लिए पहुंचे थे। मंडलायुक्त ने रमाशंकर और शांति देवी से वार्ता किया। कमिश्नर ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि धान क्रय नीति का पालन खरीद में किया जाए। बिचौलियों से खरीद करने पर कार्रवाई होगी। किसानों के पंजीकरण में भी प्रगति लाते हुए तहसील स्तर से सत्यापन कराएं। क्रय केंद्र प्रभारी ने बताया कि जिले में इस सत्र में 30 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। इसमें 15 खाद्य, 14 पीसीएफ और एक भारतीय खाद्य निगम का बना है। तीन लाख 50 हजार क्विंटल खरीद का लक्ष्य है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें