गृहमंत्री अमित शाह द्वारा संसद में डॉ. भीमराव आंबेडकर पर की गयी टिप्पणी से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को गांधी पार्क में धरना प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र कुमार दूबे राजन जी के नेतृत्व में बाबा साहब की फोटो लेकर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसजनों ने गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग की।जिलाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र कुमार दुबे राजन ने कहा कि बाबा साहब पर गृहमंत्री का बयान निंदनीय है। भाजपा देश को अपमानित करने का काम बीजेपी कर रही है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता हसनैन अंसारी ने कहा कि बाबा साहब भारतीय लोकतंत्र के आधार स्तंभ हैं। गृहमंत्री जिस तरह से उनका अपमान किया है। यह कहीं से भी स्वीकार्य है। यह बयान भाजपा के दोहरे चरित्र को दर्शाती है। कहा कि कांग्रेस का हर एक कार्यकर्ता अंतिम सांस तक संविधान के रक्षा की लड़ाई लड़ेगा।