भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) के कार्यकर्ताओं का शनिवार को भी मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना जारी रहा। कार्यकर्ताओं ने गरीब बस्ती आबादी दर्ज कराने और 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त कराने को लेकर आंदोलन बुलंद की। कहा कि जब तक उनकी मांगों को लेकर ठोस आश्वासन नहीं मिलेगा। उन लोगों का आंदोलन जारी रहेगा। भाकपा माले राज्य सचिव मुख्यवक्ता सुधाकर यादव ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार मिलकर गरीबों और मजदूरों के ऊपर हमला बोल रही है और उनके हकों को छिन रही है। दूसरी तरफ भाजपा के लोग भी दलितों, वंचितों को दबाने का प्रयास कर रहे हैं। सरकार के अधिकार वंचितों की जमीन पर हक जमाकर आबाद हैं, अमीरों का कर्ज माफ हो रहा है। वहीं गरीब व किसानों के ऊपर भारीभरकम बिजली बिल थोपा जा रहा है। कहा कि तमाम जगहों पर गरीबों की जमीन पर कब्जा करने का मामला सामने आता रहता है। कहा कि इन सभी चीजों को तत्काल रोका जाना चाहिए। कम्युनिस्ट पार्टी तब तक आंदोलन करेगी, जब तक उनकी मांगों को लेकर ठोस आश्वासन नहीं मिलता। मौके पर ज्वाला प्रसाद, सरोजा, शकुंतला, कबूतरा समेत अन्य रहे।