कप्तानगंज के मरवटिया तिवारी नौ दिवसीय श्री रुद्र चंडी ज्ञानदीप महायज्ञ आयोजन के प्रथम दिन व्यास पीठ पर चित्रकूट से पधारे पंकजेश तिवारी ने राम कथा के साथ भजन सुनाया। पंकजेश महाराज ने कहा इस कलयुग में एक मर्यादा पुरुषोत्तम राम को आधार बना कर लोग भव सागर से पार हो सकते हैं। कलाकारों ने श्रीकृष्ण के जन्म का सजीव मंचन किया, जिसको देखकर श्रद्धालु हर्षित हो उठे। चित्रकूट से आए कलाकारों की सुंदर प्रस्तुति ने माहौल को आनंदित बनाए रखा। कलाकारों ने श्री कृष्ण मयूर नृत्य की सुंदर प्रस्तुति दी गई।