बरेली विकास प्राधिकरण की टीम ने शनिवार दोपहर साढ़े तीन बजे के बाद नौमहला मस्जिद के बाहर अंजुमन की चार दुकानों को अवैध बताकर सील कर दिया। जिस वक्त दुकानें सील की गईं, उस वक्त दो दुकानकार आमिर और साहिन अपनी-अपनी दुकान में थे। दो दुकानें बंद थीं। टीम ने दुकानदारों को सामान निकालने तक का मौका नहीं दिया। दुकानदारों से दुकानों के अवैध होने के साक्ष्य मांगे गए हैं। दुकानदारों का कहना है कि वह अंजुमन कमेटी से कहेंगे कि बीडीए में जाकर साक्ष्य प्रस्तुत करें और दुकान खुलवाएं।