उत्तर प्रदेश के बरेली में बदमाशों के बुलंद हौसलों की एक और तस्वीर सामने आई है। सिटी स्टेशन के पास पंजाब नेशनल बैंक से रुपये निकलवाकर निकली एक लड़की को कुंवरपुर की एक गली में खड़े बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट लिया। पीड़ित लड़की के मुताबिक बाइक सवार दो बदमाश पहले से वहां खड़े थे और मौक देखते ही उसका रुपयों से भरा बैग लेकर भाग निकले। वो चिल्लाती रही लेकिन लोग तमाशबीन बने खड़े रहे। अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों को जल्दी तलाशने का दावा कर रही है।