फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बाराबंकी में सिपाही पर पिटाई का आरोप, तहसील में ग्रामीणों का प्रदर्शन

भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 18 Jan 2025 10:19 PM IST

बाराबंकी में रामनगर कोतवाली क्षेत्र रामनगर के थालखुर्द गांव में शनिवार को कोटे की दुकान के चयन को लेकर विवाद हो गया। एक पक्ष का आरोप है कि सिपाही ने बुजुर्ग महिला व उसके बेटे की पिटाई कर दी। इससे नाराज सैकड़ों ग्रामीणों ने तहसील पहुंचकर नारेबाजी व प्रदर्शन किया। ग्रामीणों के अनुसार थालखुर्द गांव में शनिवार को कोटे की दुकान के चयन के लिए गांव जूनियर हाई स्कूल परिसर में बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए। इस बीच थालखुर्द के दिलीप कुमार भी वोटिंग के लिए स्कूल में दाखिल हुए। आरोप है कि सिपाही बृजेश यादव ने उसे अंदर जाने से मना किया। विरोध करने पर सिपाही ने उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी। बेटे को बचाने पहुंची मां राम प्यारी (60) से भी सिपाही ने मारपीट की। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने चुनाव का बहिस्कार कर हंगामा करने लगे। मामला बिगड़ता देख सिपाही मौके से भाग निकला। इसके बाद तहसील पहुंचे नाराज ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। एसडीएम पवन कुमार ने एसडीएम ने कार्रवाई का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें