Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Etah News
›
VIDEO : Angry with her husband wife drank pesticide police saved her life by taking her to the hospital on time
{"_id":"678b7e98c069c442730b079c","slug":"video-angry-with-her-husband-wife-drank-pesticide-police-saved-her-life-by-taking-her-to-the-hospital-on-time","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : पति से नाराज पत्नी ने बीच सड़क पर पी लिया कीटनाशक, पुलिस ने समय पर अस्पताल पहुंचाकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : पति से नाराज पत्नी ने बीच सड़क पर पी लिया कीटनाशक, पुलिस ने समय पर अस्पताल पहुंचाकर बचाई जान
एटा के जलेसर में दो दिन पूर्व पति से गुस्सा होकर मायके के लिए निकली विवाहिता ने रास्ते में ही कीटनाशक दवा पी ली। उसकी हालत बिगड़ने पर लोगों ने उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने कड़ी मशक्कत के बाद विवाहिता की जान बचा ली।
थाना कासगंज क्षेत्र के गांव बढ़ारी खुर्द निवासी विवाहिता मानवी पत्नी राजेश दिल्ली में अपने पति के साथ रहती है। राजेश दिल्ली में बस चालक है। दो पूर्व मानवी अपने पति राजेश से गुस्सा होकर अपने मायके फिरोजाबाद जनपद थाना नारखी के बछगांव में आ गई थी। अचानक आने से विवाहिता के परिजन भी हैरान थे। शुक्रवार को मानवी अपने रिश्तेदार के यहां जलेसर आ रही थी। इसी बीच जलेसर से पूर्व गढ़ीरामलाल तिराहे पर विवाहिता ने कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। जब स्थानीय लोगों को विवाहिता की हालत बिगड़ने की जानकारी हुई तो तत्काल कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस उसे सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उसकी जान बचा ली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।