फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने कहा- घरौनी से नहीं लड़ेंगे भाई-भाई, रुकेंगी हत्या की घटनाएं

यूपी के बाराबंकी में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने कहा कि स्वामित्व योजना के तहत मिली घरौनी कई समस्याओं का निदान करेगी। विवाद के 80 प्रतिशत मामले जमीन से जुड़े होते हैं। जेलों में लोग भरे पड़े हैं लेकिन स्वामित्व कार्ड बनने से हत्या की घटनाएं रुकेंगी। भाई-भाई में विवाद नहीं होगा। जेलें खाली हो जाएंगी। आज खाना नहीं खाएंगे तो स्वास्थ्य ठीक होगा मगर घरौनी लिए बिना नहीं जाना है। राज्यपाल शनिवार को जीआईसी ऑडिटोरियम में घरौनी वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि 2007 में जब वह गुजरात में राजस्व मंत्री थीं तो स्वामित्व योजना लागू की थी। गुजरात के लोगों को इसका लाभ मिला। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से पूरे देश में स्वामित्व योजना लागू हो रही है। राज्यपाल ने लोगों से कहा कि घरौनी को संभालकर रखना। इसकी चार-पांच छाया प्रति करवा लें। उन्होंने कहा कि घरौनी में महिलाएं भी भागीदार हैं। पहले बंटवारा होता था तो उसी समय तय हो जाता था, बेटी से लिखवा लिया जाता था कि पिता की संपत्ति में हिस्सा नहीं चाहिए। मगर ध्यान रखें... अब बेटी भी संपत्ति में पूरी हकदार है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें