फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बलिया में सपा का प्रदर्शन, गृहमंत्री के बयान के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं ने दिया धरना, सौंपा पत्रक

नितीश कुमार पांडेय Updated Sat, 21 Dec 2024 03:51 PM IST

बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर पर गृहमंत्री अमित शाह के बयान के खिलाफ सपा ने शनिवार को धरना प्रदर्शन किया। सपा कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक हाथों में बाबा साहब की फोटो व सिर पर लाल टोपी पहने समाजवादियों ने भाजपा और अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। कलेक्ट्रेट परिसर में धरने को सम्बोधित करते हुए समाजवादी अंबेडकर वाहिनी राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती ने कहा कि भाजपा दलित विरोधी है। बहुसंख्य समाज के लिए बाबा साहेब भगवान है। अगर उनके द्वारा आज संविधान नहीं बनाया गया होता तो गृह मंत्री नहीं होते। उन्होंने पूरा जीवन देश के लिए लगाया। गृह मंत्री द्वारा आंबेडकर को लेकर जिस तरह से बातें कही गई हैं, यह लोकतंत्र व संविधान के खिलाफ है। टिप्पणी की गई है उसके लिए पूरी भाजपा को माफी मांगनी चाहिए। सपा जिलाध्यक्ष व फेफना विधायक संग्राम सिंह यादव ने कहा कि बाबा साहेब ही पिछड़ों, दलितों, जमीन पर रहने वाले गरीबों, वंचितों, शोषित के भगवान हैं। भगवान की तरह लोग उन्हें पूजते हैं। आज भी आप गांव-गांव जाएंगे तो बाबा साहेब की घरों में तस्वीर होगी। उन्हें लोग पूजते हैं। वह आमजन के दिल मे बसते है, उनके ऊपर टिप्पणी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जबतक गृह मंत्री अमित शाह देश के सामने आकर माफी नही मांगेंगे तबतक लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक जारी रहेंगी। बैरिया विधायक जय प्रकाश अंचल ने कहा कि भाजपा गरीबों के सम्मान को पचा नहीं पा रही है। बाबा साहेब के सम्मान में भाजपा को मुंहतोड़ जबाब दिया जाएगा। कार्यक्रम के अंत मे पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति के सम्बोधन पत्र एसडीएम आत्रेय मिश्रा को सौंपा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें