फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जिलाध्यक्ष को लगाई फटकार, वजह जान लें

प्रगति चंद Updated Thu, 30 Oct 2025 07:18 PM IST

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने आजमगढ़ जिला अध्यक्ष ध्रुव सिंह को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों को अनुशासन और सुशासन का पाठ पढ़ाते हुए चेतावनी दी कि भविष्य में ऐसी गलती दोबारा न हो। जानकारी के मुताबिक बुधवार की शाम प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के आजमगढ़ आगमन पर कार्यकर्ताओं ने सड़क मार्ग पर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटने से मार्ग पूरी तरह जाम हो गया, जिससे आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थिति देखकर प्रदेश अध्यक्ष नाराज हो गए और उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि “स्वागत करने के लिए सड़क जाम करना उचित नहीं है। एक तरफ साइड होकर भी स्वागत किया जा सकता है। भाजपा जनता की सुविधा और सुशासन के लिए प्रतिबद्ध है, ऐसे आयोजनों से लोगों को असुविधा नहीं होनी चाहिए।”उन्होंने जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह को फटकार लगाते हुए भविष्य में ऐसी गलती न दोहराने की हिदायत दी। इस घटना से कार्यकर्ताओं में अनुशासन बनाए रखने का स्पष्ट संदेश गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें