{"_id":"69031ee98d14dead4b0c039e","slug":"shahjahanpur-a-young-man-was-standing-with-people-gambling-when-the-police-suddenly-arrived-he-did-this-2025-10-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: जुआ खेल रहे लोगों के साथ खड़ा था युवक, अचानक पहुंची पुलिस तो किया ऐसा!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: जुआ खेल रहे लोगों के साथ खड़ा था युवक, अचानक पहुंची पुलिस तो किया ऐसा!
शाहजहांपुर में चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बाबूजई, शिवाजीपुरम निवासी 25 वर्षीय ट्रांसपोर्ट मैनेजर कोविद तिवारी की खन्नौत नदी में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बुधवार दोपहर पुलिस की कार्रवाई के दौरान जुआ खेल रहे लोगों के बीच कोविद भी मौजूद था। पुलिस को देखकर सभी लोग नदी की ओर भागे और कुछ ने छलांग लगा दी। इस दौरान कोविद की डूबने से मौत हो गई।
मामले के बाद क्षेत्र में हंगामा खड़ा हो गया। मृतक के परिजनों ने पूर्व मंत्री कृष्णाराज के आवास के पास जाम लगाकर प्रदर्शन किया। सूचना पर नगर मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार और सीओ सिटी पंकज पंत मौके पर पहुंचे और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।
एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि नदी किनारे कुछ लोग जुआ खेल रहे थे। पुलिस के गुजरने पर शोर मचने से कुछ लोग नदी में कूद गए। कोविद भी उनके साथ था, लेकिन प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि वह जुआ नहीं खेल रहा था। बाकी लोग पार निकल गए, जबकि कोविद की डूबने से मौत हो गई।
वहीं मृतक के भाई शोभित तिवारी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनके अनुसार, बुधवार दोपहर चार लोगों ने कोविद को फोन कर मोहल्ला हयातपुरा के बग्गूघाट पर बुलाया। इसके बाद दो पुलिसकर्मी पहुंचे, जिनकी मदद से उन चारों ने कोविद से रुपये, मोबाइल और पर्स लूट लिया। विरोध करने पर उसे नदी में धक्का दे दिया गया।
परिजनों ने बताया कि किसी ने उसे बचाने की कोशिश नहीं की। गोताखोरों की मदद से कोविद को निकाला गया, लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
पोस्टमॉर्टम हाउस पर रात में परिजनों ने हंगामा किया और पुलिस पर आरोप लगाए। मौके पर कई थानों की फोर्स पहुंची। अधिकारियों ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन देकर स्थिति को शांत कराया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।