{"_id":"69031b7b650f603a3304a7d0","slug":"video-jalandhar-administration-demolishes-illegal-house-of-drug-smuggler-in-ali-mohalla-2025-10-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर में प्रशासन ने अली मोहल्ला में नशा तस्कर का अवैध मकान ढहाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर में प्रशासन ने अली मोहल्ला में नशा तस्कर का अवैध मकान ढहाया
जालंधर में ड्रग्स के खिलाफ जंग अभियान के तहत प्रशासन ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। इस बार अली मोहल्ला में प्रशासन ने अवैध निर्माण पर अपना पीला पंजा चलाया। कार्रवाई के दौरान डीसीपी नरेश डोगरा समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।
जानकारी के अनुसार, यह घर अमरजीत नामक व्यक्ति का था, जिस पर 11 आपराधिक मामले दर्ज हैं। बताया जा रहा है कि अमरजीत ने गैर-कानूनी तरीके से यह मकान बनाया हुआ था, जिसे नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने मिलकर ढहा दिया।अधिकारियों ने कहा कि यह कार्रवाई ड्रग्स के खिलाफ जंग के तहत की गई है, ताकि ऐसे अपराधियों को सख्त संदेश दिया जा सके जो अवैध कमाई से संपत्तियां खड़ी कर रहे हैं। इस कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने प्रशासन की पहल की सराहना करते हुए कहा कि “अगर ऐसे सख्त कदम लगातार उठाए जाएं तो पंजाब जल्द ही नशामुक्त हो सकता है।”
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।