Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
In Bhiwani, 150 villages received invitations for the wedding of Congress MLA Rajbir Fartiya's only son.
{"_id":"69031c212ce4a15e63060bed","slug":"video-in-bhiwani-150-villages-received-invitations-for-the-wedding-of-congress-mla-rajbir-fartiyas-only-son-2025-10-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी में कांग्रेस विधायक राजबीर फरटिया के इकलौते बेटे की शादी में मिला डेढ़ सौ गांवों को चूल्हा न्यौत निमंत्रण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी में कांग्रेस विधायक राजबीर फरटिया के इकलौते बेटे की शादी में मिला डेढ़ सौ गांवों को चूल्हा न्यौत निमंत्रण
लोहारू से कांग्रेस विधायक राजबीर फरटिया के बेटे की शादी क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी है। वीरवार को लोहारू में प्रीतिभोज कार्यक्रम में विधानसभा के करीब डेढ़ सौ गांवों में सभी परिवारों को चूल्हा न्योत यानी सभी सदस्यों को भोज के लिए आमंत्रित किया गया है। वहीं ग्राम पंचायतों को भी विशेष तौर पर आमंत्रण भेजा गया है। वहीं शादी का निमंत्रण भी खास है, जिसमें मिठाईयों के साथ आकर्षक डिब्बे की पेकिंग भी दी जा रही है।
शादी के भोज के लिए लोहारू की मंडी में करीब पांच एकड़ में पंडाल सजा है। इसमें करीब 90 हजार लोगों के खाने की व्यवस्था कराई गई है। विधायक राजबीर फरटिया के बेटे योगेश फरटिया की कंस्ट्रक्शन कंपनी है। योगेश की शादी जींद के डेयरी कारोबारी बलजीत सिंह रेढू की बेटी तमन्ना से होगी। तमन्ना ने इंग्लैंड से वाणिज्य की पढ़ाई पूरी की है। पढ़ाई के बाद बेटी अपने पिता के कारोबार में हाथ बटा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।