{"_id":"6903199bc6993897140a8535","slug":"video-uncontrolled-car-hits-parked-vehicle-in-hisar-one-youth-arrested-2025-10-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार में अनियंत्रित कार ने खड़ी गाड़ी को मारी टक्कर, एक युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार में अनियंत्रित कार ने खड़ी गाड़ी को मारी टक्कर, एक युवक गिरफ्तार
शहर के मिल गेट रोड पर बुधवार की आधी रात तेज रफ्तार में आ रही एक पोलो कार ने सड़क किनारे खड़ी कार को टक्कार मारी। इसके बाद कार चालक ने बाइक और जनरेटर को टक्कर मारी। सड़क पर खड़ा किया गया जनरेटर पलट गया । एक्सीडेंट के चलते खड़ी कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। भीषण हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी एकत्र हो गए । लोगों ने डायल 112 को काल कर पुलिस को सूचना दी।
सब्जी मंडी चौकी के एएसआई चरणजीत सिंह ने बताया कि उन्हें रात करीब 12 बजे फोन आया था। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को बताया कि एक पोलो कार तेज गति से मिल गेट रोड की ओर से आ रही थी। कार चालक ने एक के बाद के बाद तीन टक्कर मारी।
पहले कार, फिर बाइक तथा जनरेटर में टक्कर मारी। लोग अपने घरों से बाहर आए। बेकाबू गाड़ी देखकर लोगों में दहशत हो गई। हादसे के समय कार में तीन से चार युवक सवार थे। पुलिस ने मौके से एक युवक को काबू में लिया। कार में सवार अन्य व्यक्ति वहां से भाग गए। पुलिस ने एक्सीडेंट करने वाली कार को अपने कब्जे में लेकर नई सब्जी मंडी चौकी में खड़ा करवा दिया है। हादसे में किसी व्यक्ति को चोट नहीं आई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।