फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहम्मदपुर में जल भराव से परेशानी झेल रहे ग्रामीण

विमल शर्मा Updated Fri, 20 Feb 2026 08:40 PM IST

मोहम्मदपुर में जल भराव से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव की जल भराव की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। मोहम्मदपुर गांव सुल्तानठेर ग्राम पंचायत का मजरा है। जिसके मुख्य मार्ग पर इस कदर जल भराव है कि दूर तक पानी ही पानी दिखाई दे रहा है। जल भरे मार्ग से बाइक सवार गुजर रहे हैं। गांव की जल भराव की तस्वीर को दिखाते हुए युवाओं ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल की है। वीडियो में युवक विधायक समेत सभी जनप्रतिनिधियों पर सवाल उठा रहे हैं। युवाओं का कहना है कि कई गांवों को जोड़ने वाले मार्ग पर जल भराव के कारण खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में इस मार्ग पर हसनपुर क्षेत्र का बाइक सवार युवक गिरकर चोटिल हो गया था। वह अर्द्ध सैनिक बल की तैयारी कर रहा था। जल्द में ही उसका मेेडिकल होना था, लेकिन चोटिल होने के कारण उसका मेडिकल भी नहीं हो सका।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें