गैस सिलिंडर को लेेकर ग्रामीण अंचलों के उपभोक्ताओं सामने आ रही दिक्कत दूर होने का नाम नहीं ले रही। उपभोक्ता लाइन में लगकर सिलिंडर लेने के बाद गेहूं की कटाई करते हैं। एचपी गैस एजेंसी के गोदाम पर लाइन में लगे अधिकांश उपभोक्ता ग्रामीण इलाकों सेे जुड़े हैं। नगर में धनौरा मार्ग पर स्थित एचपी गैस एजेंसी के गोदाम पर रविवार को सुबह 6 बजे से ही उपभोक्ताओं की लंबी लाइन लग गई। यहां पर सिलिंडर लेने आए महमदी की मढ़ैयों गांव के महेश सिंह, जोगीपुरा के कमल सिंह, मोेहरका पट्टी निवासी फारूख व याकूब और मझौला के किसान लाेकेंद्र सिंह ने बताया कि इस समय गेहूं की फसल काटने में लगे हैं, लेकिन खेत में काम करते समय सिलिंडर लाने की चिंता बनी रहती है।