रसोई गैस सिलिंडर नहीं मिलने से आक्रोशित उपभोक्ताओं के हंगामा करने पर भारत गैस एजेंसी के कर्मचारियों ने एजेंसी का गेट बंद कर दिया। हंगामा कर रहे उपभोक्ताओं में कई ने कहा वह चार-पांच दिन से लगातार चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन सिलिंडर नहीं मिल रहा है। एसडीएम ने उपभोक्ताओं को समझाया और एजेंसी संचालक को निर्देश दिए कि सिलिंडर वितरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।