श्री खाटू श्यामजी सेवा समिति अलीगढ़ में 15 व 16 मार्च को धार्मिक आयोजन आयोजित करेगी। 15 मार्च को इमली वाली गली मीनाक्षी पुल से तालानगरी स्थित कलश वैंक्वेट तक निशान यात्रा निकलेगी। 16 मार्च को कलश वैंक्वेट में श्याम संकीर्तन भजन संध्या होगी, जिसमें बिहार समस्तीपुर की भजन प्रवाहिका रेशमी शर्मा आ रही हैं।