{"_id":"69b3a0c8e73330e3b00bbdba","slug":"video-dharamshala-amid-reports-of-war-rumors-of-a-gas-shortage-surface-in-dharamshala-crowds-throng-to-procure-cylinders-2026-03-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Dharamshala: युद्ध की खबरों के बीच धर्मशाला में गैस की किल्लत की अफवाह, सिलेंडर लेने को उमड़ी लोगों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dharamshala: युद्ध की खबरों के बीच धर्मशाला में गैस की किल्लत की अफवाह, सिलेंडर लेने को उमड़ी लोगों की भीड़
Ankesh Dogra
Updated Fri, 13 Mar 2026 10:59 AM IST
Link Copied
मध्य पश्चिम एशिया में जारी युद्ध की खबरों के बीच गैस की संभावित कमी की अफवाहों ने धर्मशाला में लोगों की चिंता बढ़ा दी है। अफवाहों के चलते कई लोगों ने एहतियातन घरेलू गैस सिलेंडर स्टोर करना शुरू कर दिया है। इसके चलते शुक्रवार को शहर की गैस एजेंसियों के गोदामों में सिलेंडर लेने वालों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग गैस सिलेंडर लेने के लिए एजेंसी के गोदामों के बाहर पहुंच गए। धर्मशाला में जब गैस सिलेंडरों से भरे ट्रक गोदाम में पहुंचे तो लोगों की भीड़ और बढ़ गई। सिलेंडर प्राप्त करने के लिए उपभोक्ताओं को लंबी कतारों में लगना पड़ा। इस दौरान कई लोग अपनी गैस कॉपी में एंट्री करवाने और सिलेंडर लेने के लिए घंटों तक इंतजार करते नजर आए। भीड़ अधिक होने के कारण उपभोक्ताओं को काफी मशक्कत के बाद सिलेंडर मिल पाए। गैस एजेंसी से जुड़े लोगों का कहना है कि फिलहाल गैस की सप्लाई सामान्य है, लेकिन अफवाहों के चलते अचानक मांग बढ़ने से गोदामों में भीड़ की स्थिति बन गई है। प्रशासन और एजेंसी संचालकों ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और जरूरत के अनुसार ही गैस सिलेंडर लें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।