फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: ट्रांसपोर्टर हत्याकांड में रवि यादव की कोर्ट में होगी पेशी, पूछताछ में सामने आ सकते हैं कई नाम

Arun Parashar Updated Thu, 21 May 2026 11:47 PM IST

आगरा में ट्रांसपोर्टर असगर अली हत्याकांड में आरोपी रवि यादव को जेल से तलब करने के लिए विवेचक ने सीजेएम कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था। विवेचक के प्रार्थना पत्र पर 22 मई को सुनवाई होगी। रवि यादव को भी जेल से लाया जाएगा। रिमांड बनने के बाद कोर्ट की अनुमति से बयान दर्ज किए जाएंगे। उससे पूछताछ के बाद कई और नाम सामने आ सकते हैं। मेवाती गली, शाहगंज निवासी असगर अली की चार अप्रैल को मल्ल का चबूतरा के पास हत्या कर दी गई थी। सड़क पर उन्हें पीछे से टक्कर मारकर कार से कुचल दिया गया था। इस मामले में पहले हादसे की धारा में प्राथमिकी दर्ज की गई। साक्ष्यों के आधार पर हत्या की धारा में तरमीम कर दिया गया। रवि यादव और कामरान वारसी के नाम शामिल किए गए। परिजन ने जीएसटी अधिकारी और उनके पति पशु कल्याण अधिकारी अजय कुमार यादव पर भी आरोप लगाए थे। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास का कहना है कि साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें