आगरा में रिटेल केमिस्ट एसोसिएशन ने प्रधानमंत्री के नशे के खिलाफ अभियान की सराहना करते हुए पूर्ण सहयोग का एलान किया। रविवार को दिल्ली गेट स्थित कार्यालय में बैठक करते हुए पंजीकृत चिकित्सक के पर्चे पर ही नारकोटिक्स श्रेणी की दवाएं देने की बात पर जोर दिया है। अध्यक्ष आशीष ब्रह्मभट्ट ने बताया कि नशे के खिलाफ सभी फुटकर दवा विक्रेताओं को निर्देशित किया है कि नारकोटिक्स श्रेणी की दवा डॉक्टर के पर्चे को देखकर दें। संस्थापक राजीव शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री के इस अभियान से युवाओं को नशे की लत से बचाव में सहयोग मिलेगा। बैठक में श्याम तिवारी, सतीश पाठक, कपिल बंसल आदि मौजूद रहे।