फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा पुजारी की हत्या का आरोपी

अरुन पाराशर Updated Sun, 11 Jan 2026 10:37 AM IST

आगरा के पिनाहट में पुजारी की हत्या के मामले में वांछित चल रहे आरोपी बच्चू को पुलिस ने सर्विलांस सेल की मदद से मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लग गई, जिससे वह घायल हो गया। घायल आरोपी को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी तलाश की जा रही थी। एसीपी गिरीश चंद ने बताया कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें