आगरा दीवानी परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसका शुभारंभ गेट नंबर-1 पार्किंग स्थल के पास जिला जज संजय कुमार मलिक ने किया। अपर जिला जज एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डॉ. दिव्यानंद द्विवेदी ने बताया कि लीड बैंक मैनेजर और फाइनेंस कंपनी के प्रबंधकों को निर्देश दिए हैं कि वादकारियों को अधिक से अधिक लाभ दें। राष्ट्रीय लोक अदालत में वादकारी आपसी सुलह-समझौते से विवादों को खत्म कर सकेंगे। इसका आयोजन सभी बैंक, फाइनेंस कंपनी, मोटर वाहनों के चालान एवं सभी न्यायालयों, एमएसीटी कोर्ट, वर्चुअल कोर्ट, कमर्शियल न्यायालय, उपभोक्ता आयोग, सभी खंड विकास अधिकारी कार्यालय, तहसील, सभी अपर पुलिस आयुक्त कार्यालय में किया जाएगा।