फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजमहल में बम की फर्जी सूचना, एक फोन कॉल ने मचाई खलबली, देखें वीडियो

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Updated Thu, 04 Mar 2021 02:24 PM IST

दुनिया के सात अजूबों में शामिल ताजमहल पर गुरुवार को एक फोन ने खलबली मचा दी। पुलिस की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। बम निरोधक दस्ता भी मौके पर पहुंचा और आनन-फानन में अंदर दाखिल हो गया। सैकड़ों पर्यटकों की भीड़ अचानक से ताजमहल से बाहर आ गई। इसके बाद एक घंटे तक पुलिस और बम निरोधक दस्ता ने ताजमहल के चप्पे-चप्पे पर चेकिंग की। सैलानियों में एक घंटे तक असमंजस के हालात रहे। पूरी चेकिंग के बाद ताजमहल को खोला गया। पुलिस कंट्रोल रूम पर सुबह 10:00 बजे पुलिस को एक व्यक्ति ने ताज महल के अंदर बम रखा होने की सूचना दी। इसकी जानकारी से हड़कंप मच गया। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद फोर्स के साथ पहुंच गए। बीडीएस की दो टीमों को बुला लिया गया। सीआईएसएफ कमांडेंट को भी जानकारी दी गई। ताज महल के अंदर मौजूद पर्यटकों को बाहर निकाला गया। इस दौरान चेकिंग भी की गई 1 घंटे तक ताजमहल के चप्पे-चप्पे में तलाशी की गई। मगर, कोई भी विस्फोटक नहीं मिला। 
 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें