रविवार को आगरा में बॉलीवुड अदाकारा महिमा चौधरी ताजमहल का दीदार करने पहुंची। महिमा चौधरी के फैंस उनकी एक झलक के लिए आगे-पीछे घूमते नजर आए। महिमा चौधरी ने अपने कुछ फैंस को निराश नहीं किया और उनके साथ फोटोज भी खिचवांई। इस दौरान आम लोग के साथ-साथ वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने भी महिमा चौधरी के साथ फोटो खिंचावाते नजर आए। वहीं वीआईपी सुरक्षा के साथ बॉलीवुड अदाकारा महिमा चौधरी ने ताजमहल का दीदार किया।