फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: 'काश तुम लौट आते...', दिल में दर्द आंखों में आंसू, रुला देंगी तस्वीरें!

Video Updated Sat, 04 Oct 2025 12:08 PM IST

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में 70 साल की उम्र में एक बुजुर्ग ने 35 वर्ष की तीन बच्चों की मां से शादी रचाई, लेकिन सुहागरात उसके लिए आखिरी रात बन बन गई। बुजुर्ग की रात में तबीयत बिगड़ गई। तड़के उसकी मौत हो गई। बुजुर्ग दूल्हे की मौत गांव में चर्चा का विषय बन गई। मामला गौरा बादशाहपुर थाना इलाके के कुछमुछ गांव का है। दरअसल, कुछमुछ गांव में मंगलवार को सगरू राम (70) की तीन बच्चों की मां से शादी की थी, शादी के अगले दिन उसकी मौत हो गई। बुजुर्ग की मौत ब्रेन स्ट्रोक से होने की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण सीवीए (कॉर्डियो वैस्कुलर एक्सीडेंट) बताया गया है।

मौत की वजह जानने के लिए सगरू के भतीजे ने थाने में तहरीर दी थी। जिसके आधार पर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद परिवार के लोगों ने बुजुर्ग का बुधवार को अंतिम संस्कार कर दिया। सगरू राम (70) से कोई संतान नहीं थी। एक साल पहले पत्नी की मौत हो गई। भतीजा रवि दिल्ली रहते हैं जबकि उनके पास जमीन और रुपये थे। सगरू ने रोटी और सेवा के लिए कुछ करीबियों के कहने पर दूसरी शादी मनभावती (35) के साथ की। मनभावती के पति की सात साल पहले चोट लगने के बाद ब्रेन की नस फट जाने के कारण मौत हो गई थी। उसकी दो बेटियां और एक बेटा हैं।

उधर, शादी के दूसरे दिन ही सगरू की मौत हो गई। हालांकि कोर्ट मैरिज के बाद मंदिर में हिंदू रीति - रिवाज से शादी किए जाने की जानकारी दी। उधर, सगरू के भतीजे रवि ने दिल्ली से आकर बुधवार की सुबह 10 बजे गौराबादशाहपुर थाने में तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डॉक्टरों के मुताबिक सगरू की मौत ब्रेन स्ट्रोक से हुई। 


 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें