उत्तर प्रदेश के आगरा में उस समय हड़कंप मच गया जब ताजमहल को बम से उड़ाने की धमकी मिली। हालांकि ये सूचना फर्जी निकली है। पुलिस द्वारा नंबर ट्रेस करने पर पता चला कि कॉल करने वाला युवक फिरोजाबाद का है। युवक आर्मी भर्ती रद्द होने की वजह से नाराज था और इसी वजय से उसने फेक कॉल की थी। युवक को हिरासत में लिया गया है।