फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: रक्षाबंधन के बाद खुली बैठक का आश्वासन, एलडीए वीसी से मिलेगा किसानों का प्रतिनिधिमंडल

Akash Dwivedi Updated Thu, 20 Aug 2026 07:09 PM IST

एलडीए की प्रस्तावित वरुण विहार योजना को लेकर किसानों का आक्रोश बृहस्पतिवार को काकोरी के घुरघुरी तालाब पर आयोजित महापंचायत में खुलकर सामने आया। भारतीय किसान यूनियन-लोकतांत्रिक के नेतृत्व में एक हजार से अधिक किसानों ने महापंचायत में एलडीए और शासन के खिलाफ आवाज बुलंद की। किसानों ने प्रस्तावित 70 लाख रुपये प्रति बीघा मुआवजे की दर को नाकाफी बताते हुए 1.25 करोड़ रुपये प्रति बीघा मुआवजा देने की मांग की। महापंचायत में किसानों की मांगों को लेकर ज्ञापन लेने पहुंचे एलडीए के एसडीएम विराग तरवरिया, सरोजनीनगर तहसील के नायब तहसीलदार समेत अन्य अधिकारियों ने ज्ञापन लिया। अधिकारियों ने किसानों और संगठन के पदाधिकारियों को रक्षाबंधन के बाद खुली बैठक कराने का आश्वासन दिया। साथ ही तीन सितंबर को किसानों के प्रतिनिधिमंडल की एलडीए उपाध्यक्ष से मुलाकात कराने का भरोसा दिया गया। इसके बाद शाम करीब साढ़े पांच बजे महापंचायत समाप्त हुई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें