{"_id":"6a86b5b995a36eee9b05e350","slug":"video-video-capata-anal-ka-bugdhha-sakarayata-gapal-rava-ka-vapasa-sa-caracae-taja-2026-08-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: चंपत-अनिल की बढ़ी सक्रियता, गोपाल राव की वापसी से चर्चाएं तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: चंपत-अनिल की बढ़ी सक्रियता, गोपाल राव की वापसी से चर्चाएं तेज
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी प्रकरण की जांच के बीच ट्रस्ट से जुड़े प्रमुख चेहरों की बढ़ी सक्रियता ने नई चर्चाओं को जन्म दिया है। पूर्व महासचिव चंपत राय लगातार संतों से मुलाकात कर रहे हैं, वहीं ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र भी सार्वजनिक कार्यक्रमों में सक्रिय नजर आ रहे हैं। बुधवार को उन्होंने रामकोट की परिक्रमा में हिस्सा लिया।
इसी बीच करीब एक माह बाद गोपाल राव की अयोध्या वापसी, रामलला के दर्शन और चंपत राय से मुलाकात ने भी हलचल बढ़ा दी है। चढ़ावा प्रकरण के बाद गोपाल राव 15 जुलाई को अयोध्या से बाहर चले गए थे।
इन घटनाक्रमों के बीच राम मंदिर निर्माण समिति की बैठक भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। समिति अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र की बैठक में मंदिर परिसर के शेष कार्यों, रामकथा संग्रहालय और अन्य निर्माण योजनाओं की प्रगति की समीक्षा होनी है।
चंपत राय और अनिल मिश्र की बढ़ती सक्रियता तथा गोपाल राव की वापसी से क्या संकेत मिल रहे हैं यह फिलहाल चर्चा का विषय है। एसआईटी की रिपोर्ट ट्रस्ट तक पहुंचने के बाद मंदिर व्यवस्था और आगे की भूमिका को लेकर भी नजरें बनी हुई हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।