फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: जुलूस मार्ग की सड़कें दुरुस्त होंगी, ड्रोन से निगरानी

Akash Dwivedi Updated Thu, 20 Aug 2026 07:09 PM IST

रबी उल अव्वल के जलसों और 26 अगस्त को निकलने वाले जुलूस मदहे सहाबा की तैयारियों को लेकर प्रशासन-पुलिस की उलमा व सुन्नी संगठनों के साथ बैठक हुई। जुलूस मार्ग की खराब सड़कों की मरम्मत, सफाई, पानी-बिजली और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त कराने पर सहमति बनी। जुलूस मार्ग पर ड्रोन से निगरानी होगी। मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने जुलूस मार्ग की सड़कों की मरम्मत और जलसों के स्थानों पर व्यवस्थाएं बेहतर कराने की मांग रखी। ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर बाबलू कुमार ने शांतिपूर्ण जुलूस और ड्रोन निगरानी की बात कही। डीएम विशाख अय्यर ने सफाई, पानी के टैंकर और सोशल मीडिया निगरानी की व्यवस्था की जानकारी दी। मौलाना नईमुर्रहमान सिद्दीकी ने बताया कि जुलूस सुबह नौ बजे अमीनाबाद पार्क से शुरू होकर ईदगाह पहुंचेगा। बैठक में एडीसीपी पश्चिम धनंजय सिंह समेत अन्य पुलिस अधिकारी, चीफ वार्डन अमरनाथ मिश्रा और उलमा मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें