फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मंदिर चलो अभियान’ के तहत हनुमान चालीसा पाठ, कवियों ने भी बांधा समां

Ishwar Ashish Bhartiya Updated Tue, 10 Mar 2026 08:27 PM IST

लखनऊ के चिनहट स्थित रामलीला मैदान के राम चबूतरा पर मंगलवार को ‘मंदिर चलो अभियान’ के तहत सप्तम सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। शाम सात बजे शुरू हुए इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और बजरंगबली की आराधना कर धर्म लाभ अर्जित किया। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने “जय बजरंगबली” और “जय श्रीराम” के जयकारे लगाए, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय माहौल में डूब गया। आयोजकों के अनुसार इस पहल का उद्देश्य क्षेत्र में धार्मिक और सांस्कृतिक जागरूकता को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर आयोजित काव्य गोष्ठी में देर शाम तक चले इस कार्यक्रम में कवि मनुव्रत बाजपेयी ने पढ़ा कि आग में तप कर लोहा तीर बनता है। हिमशिखर गल कर पवन नीर बनता है। जब कोई युवराज चौदह वर्ष लड़ता है। तब कहीं वो वीर से रघुवीर बनता है। कविता की फुहार देर शाम तक चलती रही वहीँ अन्य कवि योगेश चौहान, मुकेशानंद ट्री मैन, हास्य कवि रोहित सिरफिरा, कृष्ण कुमार मौर्य ‘सरल’, अनीता अरोड़ा, भोजपुरी कवि कृष्ण नंद राय और प्रेम शंकर शास्त्री ने अपनी-अपनी रचनाओं से समां बांध दिया। कार्यक्रम के संयोजक व चिनहट प्रथम के पार्षद अरुण कुमार राय ने बताया कि अब प्रत्येक मंगलवार को शाम सात बजे रामलीला मैदान स्थित राम चबूतरा पर नियमित रूप से सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं भी दीं और भाईचारे का संदेश दिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें