पूरे यूपी में आज बूथों पर मतदाता सूची पढ़ी जा रही है। लोग अपना नाम देखने के लिए पहुंचे। जिन वोटरों को अपना नाम नहीं मिला वो निराश हुए। मतदाता गुड्डू कनौजिया का कोई भी जन्म प्रमाण पत्र नहीं है। इसके चलते इनको समस्या हो रही है। कई दिनों से बीएलओ के संपर्क में हैं पर अभी तक कुछ नहीं हुआ।