संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत नगर निगम की टीम ने ट्रांसपोर्ट नगर स्थित टायर की दुकानों में एंटी लार्वा दवा का छिड़काव किया। और टायर में जमें पानी को साफ़ कराया गया। इस दौरान लोगों को सलाह भी दी कि दोबारा टायर में या दुकान के आस-पास बरसात के पानी या किसी तरह के पानी को एकट्ठा न होने दें। जांच में मिला तो जुर्माने की कार्रवाई तय है।