शनिवार को जिला प्रशासन एवं मंडलायुक्त एस. राजलिंगम की पहल से आयोजित होने वाले काशी वंदन सांस्कृतिक कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध गायिका सरिता सेठ का गायन आयोजित हुआ। प्रसिद्ध भजन, शिव नाम से, सत्यम शिवम सुंदरम, छाप तिलक सब छीनी, मैया ओ गंगा मैया सुन दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। अंत में एक धुन गाकर कार्यक्रम को समाप्त किया गया। संगत कलाकार में हीरा लाल बैंजो, किशन साहनी नाल एवं पैड पर गौरव पांडेय ने साथ दिया। कार्यक्रम संयोजन एवं धन्यवाद ज्ञापन अंशुमान महाराज ने किया।