{"_id":"682864c49c8aee8fb60cd99e","slug":"five-miscreants-attacked-a-shopkeeper-after-he-refused-to-give-cigarettes-worth-rs-10-on-credit-gwalior-news-c-1-1-noi1227-2958555-2025-05-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Gwalior News:10 रुपये की उधार सिगरेट न देने पर दुकानदार पर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, पांच बदमाशों ने किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior News:10 रुपये की उधार सिगरेट न देने पर दुकानदार पर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, पांच बदमाशों ने किया हमला
ग्वालियर के महाराजपुरा इलाके में शनिचरा रोड पर देवनारायण मार्केट पर बीती रात आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने किराना दुकान पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी।हमलावार दो बाइकों पर सवार होकर पहुंचे थे।हमलावरों में से एक छोटू भदौरिया ने किराना दुकान से सिगरेट मांगी थी।इस पर किराना दुकान के मालिक ने उससे उधारी के 250 रुपए देने को कहा।छोटू ने कहा बाद में दूंगा। इस पर दुकान मालिक सुरजीत मावई ने अभी जो सिगरेट ली है, उसके रुपए देने को कहा। इस पर भी उसको रुपये नहीं मिले। छोटू भदौरिया जबरन काउंटर से सिगरेट उठाने लगा।इस पर सुरजीत व छोटू में विवाद हुआ और उसके बाद छोटू वहां से चला गया।
बताया जा रहा है कि कुछ देर बाद छोटू भदौरिया, आदित्य सिंह, अमन सिंह व 3 अज्ञात युवक दो बाइकों पर आए। फिर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। हमलावरों में से 4-5 युवकों के पास हथियार थे। सभी ने गोलीबारी की। हमलावरों की गोली गोविंद किराना स्टोर की दीवार, दुकान के अंदर रखे फ्रीज व पास के ढाबे की दीवार में लगी। हमला करने के बाद बदमाश किराना स्टोर संचालक व अन्य दुकानदारों को धमकी देते हुए भाग गए।
घटना की सूचना तत्काल महाराजपुरा पुलिस को दी गई। पुलिस ने इस मामले में तीन नामजद व अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस पार्टियां भी रवाना की गई हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।