संकट मोचन संगीत समारोह की दूसरी निशा पर लावण्या शंकर ने कथक नृत्य की प्रस्तुती दी और इसे देखकर भक्त पूरी तरह से ओत-प्रोत हो गए। बता दें कि छह दिवसीय आयोजन में सांस्कृतिक नृत्य और गायन का मंच सज रहा है जिसे देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ इकट्ठा हो रही है।