रविवार को दोपहर एक बजे भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष अनूप जायसवाल के नेतृत्व में नई सड़क स्थित गीता मंदिर के पास स्वामी विवेकानंद की 162वीं व शिवाजी महाराज की माताजी जीजाबाई की 427वीं जयंती के अवसर पर माल्यार्पण, पुष्पांजलि अर्पित, नमन कर मनाया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अनूप जायसवाल ने कहा कि धन्य हैं माता जीजाबाई, जिन्हें भारत भूमि को शिवाजी महाराज जैसा पुत्र दिया। हिन्दवीं साम्राज्य के लिए अपना सर्वस्व अर्पित कर दिया। स्वामी विवेकानंद ने सम्पूर्ण विश्व व भारत के लिए रामकृष्ण मिशन आश्रम की स्थापना कर सेवा से जोड़ने की प्रेरणा दी। देश के लिए समर्पित योगदान देने की सम्पूर्ण विश्व को प्रेरणा देता है उनका जीवन। कार्यक्रम का नेतृत्व अनूप जायसवाल, संचालन धीरेन्द्र शर्मा, धन्यवाद ओमप्रकाश यादव व मनीष चौरसिया ने दिया। कार्यक्रम में प्रदीप जायसवाल, आदित्य गोयनका, निर्मल मिश्रा, सोनू शर्मा, विनय साहू, हनुमान गुप्ता, चंदन गुप्ता, अजीत जायसवाल, अमित, अंशु खरवार, सुजीत खरवार, धर्मचंद, प्रकाश, दीपक पांडे आदि उपस्थित थे।